खुली विश्व धरोहर फूलों की घाटी, पहले दिन रवाना हुए 83 पर्यटक

विश्व धरोहर फूलों की घाटी एक जून से पर्यटकों के लिए खोल दी गई है। सुबह सात बजे पर्यटकों का पहला दल घाटी के अंतिम पड़ाव घांघरिया से रवाना हआ। रविवार को ऑफलाइन और ऑनलाइन कुल 83 सैलानियों ने पंजीकरण कराया था और पहले दिन उन्होंने घाटी में प्रवेश किया। इसके अलावा जून महीने के लिए अभी तक 62 सैलानियों ने ऑनलाइन पंजीकरण किया है।

 

घाटी को हर साल एक जून को पर्यटकों की आवाजाही के लिए खोला जाता है और 31 अक्तूबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!