एसकेविरमानी / ऋषिकेश । मधुबन आश्रम में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के संदर्भ में जो इस बार 7 सितंबर 2023 को मनाई जाएगी सांस्कृतिक कार्यक्रम जो विभिन्न विद्यालयों के स्कूली बच्चों द्वारा संपन्न होते हैं उसके संबंध में एक गोष्टी विद्यालयों के अध्यापकों की मधुबन आश्रम में की गई। गोष्ठी में इस कार्यक्रम को संपन्न कराने के लिए नियमों की जानकारी बताई गई।
गोष्ठी में लगभग 40 स्कूलों के अध्यापकों ने भाग लिया इसके ऑडिशन 18 19 20 अगस्त को मधुबन आश्रम में होंगे। फाइनल 6 सितंबर 2023 को मधुबन आश्रम में होगा। उसके बाद इनको पुरस्कार वितरित किया जाएगा। गोष्ठी में मधुबन आश्रम अध्यक्ष श्री परमानंद दास जी महाराज, श्री रास बिहारी दास जी महाराज, श्री धर्मराज दास जी, श्री अजीत दास जी, श्री राधा गोविंद दास जी, श्री जगन्नाथ दास जी आश्रम के प्रबंधक हर्ष कौशल मुकुल शर्मा राजकिशोर इत्यादि उपस्थित थे।