
‘बैठक में परिषद की भावी योजनाओं पर भी विचार होगा’
सहारनपुर । अखिल भारतीय रोहिला क्षत्रिय विकास परिषद की नई केन्द्रीय कार्यकारिणी की बैठक रविवार, 30 जुलाई को टपरी, सहारनपुर स्थित परिषद के मुख्यालय रोहिला आईटीआई परिसर में होगी। बैठक में कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।
परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ धर्म पाल सिंह रोहिला और महामंत्री कुलदीप रोहिला ने बताया कि केन्द्रीय कार्यकारिणी की बैठक में परिषद की भावी योजनाओं और शाखाओं की प्रगति आख्या और नई शाखाओं के गठन सहित विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया जाएगा।
परिषद के पदाधिकारी द्वय ने सभी कार्यकारिणी सदस्यों से बैठक में भाग लेने का आह्वान किया है।