चिरानी गैंग का एक शातिर चोर गिरफ्तार, दो फरार, लाखों की ज्वेलरी और नकदी बरामद

एसकेविरमानी / ऋषिकेश ।जनपद टिहरी में चार एवं देहरादून जिले के दो स्थानों सहित कुल छह स्थानों‌‌ पर जम्मू के कटुआ जिले से आए चिरानी गैंग के शातिर तीन चोरों में से पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार कर उससे लाखों रुपए की ज्वेलरी और 45000 रुपए नगदी बरामद करने का दावा किया है।

बुधवार को देहरादून जिले के डोईवाला व टिहरी जिले के कीर्तिनगर व देवप्रयाग थाना क्षेत्र में हुई चोरियों का खुलासा करते हुए टिहरी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर और पुलिस क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर रविंद्र कुमार चमोली ने मुनिकीरेती थाने में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि केशव राणा पुत्र जीत सिह राणा निवासी मलेथा और भरत सिंह पुत्र राजपाल सिंह निवासी बागवान थाना कीर्तिनगर, विनीता देवी पत्नी राजेंन्द सिंह रावत निवासी मुल्यागांव ने थानों में अलग-अलग तारीखों में तहरीर दी कि उनके घर के ताले तोडकर उनके जेवरात व नगदी चोरी की गई है.साथ ही कीर्तिनगर व नरेंद्रनगर में मंदिर से सोने व चांदी के छत्र भी चोरी किए गए हैं. तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है व जांच शुरू की गई. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत भुल्लर ने बताया कि चोरों की गिरफ्तार व चोरी का माल बरामद करने के लिए तीन टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों में प्रभारी निरीक्षक कीर्तिनगर चन्द्रभान सिंह अधिकारी के नेतृत्व में घटना स्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को चैक किए गए, जिसमें एक हरे काले रंग की मोटर साईकल में तीन व्यक्तियों को घटना स्थल के आसपास आना जाना दिखाई दिया।

उक्त वाहन चालकों के आवागमन को गहनता से चैक किया गया तो सदिग्ध मोटर साईकल सवार ऋषिकेश देहरादून की ओर जाते हुए दिखाई दिए. गठित टीमों ने रानीपोखरी से नरेन्द्रनगर को जाने वाले तिराहे पर संयुक्त चैकिंग अभियान चलाया। पुलिस चैकिंग की कार्यवाही के दौरान नरेन्द्रनगर से रानीपोखरी को जाने वाले जंगलात रास्ते पर मोटर साईकल सवार 02 व्यक्तियों को पुलिस ने रोकने का इशारा किया गया किन्तु मोटर साईकल सवार व्यक्ति पुलिस को देखते ही जंगल की ओर भागने लगे. पुलिस ने उनका पीछा किया गया. जिसमें एक व्यक्ति जंगल में भाग गया. जिसकी खोजबीन के लिए अभियान चलाया गया. परन्तु अन्धेरे का फायदा उठाकर एक व्यक्ति भाग गया तथा मोटर साईकल सवार दूसरे व्यक्ति को पुलिस ने नरेन्द्रनगर को जाने वाले रास्ते पर पकड़ लिया व गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से कीर्तिनगर क्षेत्र में हुई चार चोरियों ओर देहरादून जिले की दो चोरियों सोने के भारी मात्रा में जेवरातों व 45000 नगद बरामद किए गए। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी की पहचान बरकल अली पुत्र जुम्मा बट निवासी ग्राम गेरा थाना बनी जिला कटुआ जम्मू कश्मीर जोकि पेड़ों के चिरान का काम करने के साथ ड्राइवरी भी करता है के रूप में की है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के दो साथी अभी फरार है जिनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

https://www.datnung.com |

https://www.sefa-fto.net |

https://www.bumppynews.com |

https://www.ceranika.com |

https://www.ahcasamia.com |

https://www.busineswing.com |

https://busineswing.com/contact-us/ |

https://www.alishayaan.com |

https://tweet.id |

https://tokolampusorot.com |

https://e-casinositesi.com |

https://nikeblazers.us |

https://pandorashops.us |

https://deathmonkey.org |

https://belvederechurchofchrist.org |

https://jogo-fortune-tiger.org |

https://phimsongngu.org |

https://go-movie.org |

https://gokujou-k.com |

https://weirdopayday.co.uk |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |