महानगर कांग्रेस ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला – Bharat Naman

महानगर कांग्रेस ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

बढ़ती महंगाई और सस्ती शराब का विरोध

सरकार देवभूमि को नशा प्रदेश बनाने पर तुली: रमोला 

एसकेविरमानी / ऋषिकेश । महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में बढ़ती महंगाई और सस्ती शराब के विरोध में प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया गया ।

कांग्रेस पूर्व विधायक प्रत्याशी जयेन्द्र रमोला व महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह एडवोकेट ने कहा कि प्रदेश सरकार धार्मिक प्रदेश को नशा प्रदेश बनाने पर तुली है जहॉ एक ओर खाद्य पदार्थों, पैट्रोल, डीज़ल व गैस के दामों में दिन प्रतिदिन वृद्धि हो रही है और वहीं दूसरी ओर सरकार शराब नीति के तहत शराब को सस्ता कर रही है जिस प्रदेश में शिक्षा मंहगी हो रही हो शराब सस्ती हो रही हो उस प्रदेश की स्थिति क्या हो सकती है धामी सरकार प्रदेश के युवाओं को नशे की ओर धकेलने का काम कर रही है और हम इसका पुरज़ोर विरोध करते हैं ।

पार्षद दल के नेता मनीष शर्मा एवं कांग्रेस नेता रवि जैन ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार द्वारा एक तरफ देवभूमि उत्तराखण्ड में जहां 1अप्रैल से शराब के दामों में कटौती की जा रही है तो वहीं दूसरी तरफ आम जनता की जरूरत की चीजैं जैसे बिजली, पानी, सीवर, पठन सामग्री, यूनिफॉर्म आदि सभी पर लगातार टैक्स में बढ़ोत्तरी कर जनता को महंगाई के बोझ से लादा जा रहा है, यह बीजेपी सरकार का जन विरोधी निर्णय है जिसका ऋषिकेश महानगर कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करती है ।

प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा व शैलेन्द्र बिष्ट ने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है प्रदेश सरकार महंगाई पर लगाम नहीं लगा पा रही है परन्तु प्रदेश में शराब को बढ़ावा देने के लिये कार्य कर रही है ।

कार्यक्रम में प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा, संगठन महामंत्री दीपक जाटव, कोषाध्यक्ष विकास खुराना, पार्षद देवेंद्र प्रजापति, पार्षद जगत सिंह, पार्षद शकुंतला शर्मा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष, युवा नेता जितेन्द्र पाल पाठी, यूंका जिलाध्यक्ष सन्नी प्रजापति, यूंका विधानसभा अध्यक्ष गौरव राणा, ईमरान सैफी, प्यारे लाल जुगरान, सरोजनी थपलियाल, मनीष जाटव, मुकेश जाटव, अमित पाल, विक्रम भंडारी, जगजीत सिंह जग्गी, कमल बनर्जी, रवि जैन, ऋषि सिंघल, हिमांशु कश्यप, ओम प्रकाश शर्मा, दीपक वर्मा, हरिराम वर्मा, संजय शर्मा, मधु जोशी, अशोक शर्मा, एस एल शर्मा, विजेन्द्र पासवान राजेश प्रजापति, संजय प्रजापति, लोकेश सहानी, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *