योग को दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प – Bharat Naman

योग को दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प

जुलाना राजकीय महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना का शिविर

जुलाना (जींद) । राजकीय महाविद्यालय जुलाना की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा चल रहे सप्त दिवसीय विशेष शिविर जिसकी थीम पर्यावरण संरक्षण है के पांचवे  शुरुआत योग द्वारा की गई । सभी स्वयंसेवकों ने योग किया और संकल्प लिया कि योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करेंगे ।

आज शिविर में अतिथि वक्ता सीआरपीएफ जवान श्री सोनू अहलावत और जेई श्री संजीत अहलावत रहे ।

सोनू अहलावत ने स्वयंसेवकों को अपने विचार सांझा करते हुए बताया कि हमें अपनी जिंदगी में कोई भी गलत कार्य नहीं करना चाहिए जिस से माता पिता के संस्कारों को ठेस पहुंचे । सोनू अहलावत ने नशामुक्ति और खेलों के लिए स्वयंसेवकों को जागरूक करते हुए कहा कि हम जिस उद्देश्य से महाविधालय आते है उसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए अपनी पढ़ाई जारी रखनी चाहिए ।

सोनू अहलावत गांव लजवाना खुर्द निवासी हैं जिन्होंने अपने साहस और बल से आज तक 58 से ज्यादा आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया । सीआरपीएफ में सोनू की ज्वाइनिंग 2012 में छत्तीसगढ़, बिलासपुर हुई और उसके बाद 2017 से आज तक जम्मू कश्मीर में अपने देश की सुरक्षा कर रहे हैं ।

बता दें कि सोनू को राष्ट्रपति द्वारा 2 बार पुलिस मेडल फॉर गैलंट्री अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है ।

शिविर में रेड क्रॉस प्रभारी डॉ नीरज धानिया ने स्वयंसेवकों को योग के लाभों को बताते हुए कहा कि हमें अपने जीवन में नित्य योग करना चाहिए जिस से अनेकों बीमारियों से बचाया जा सके । डॉ नीरज धानिया ने ऑन हेल्थ एंड हाइजीन के ऊपर भी व्याख्यान दिया ।

इसी दौरान महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ ज्योति लड़वाल ने स्वयंसेवकों को ऑन वूमेन एंपावरमेंट महिला सशक्तिकरण पर व्याख्यान देते हुए महिलाओं की शक्तियों के बारे में बताया ।

कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने नुकड़ नाटक करके बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया । आमंत्रित अतिथियों ने शिविर में पौधारोपण भी किया ।

कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी मीना राणा, अभिषेक शर्मा, महाविधालय के पूर्व छात्र बॉक्सर सूरज रोहिला, डॉ ज्योति लड़वाल, डॉ नीरज धानिया उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *