वसंतोत्सव में सराहनीय कार्य के लिए दैनिक श्रमिकों को गवर्नर ने किया सम्मानित – Bharat Naman

वसंतोत्सव में सराहनीय कार्य के लिए दैनिक श्रमिकों को गवर्नर ने किया सम्मानित

देहरादून 14 मार्च।राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मंगलवार को राजभवन में कार्यरत उद्यान कर्मियों तथा दैनिक श्रमिकों को वसंतोत्सव-2023 में सराहनीय कार्य करने के लिए पुरस्कृत किया है।

राज्यपाल ने सभी कर्मियों को ट्रैक सूट वितरित किये और उनके कार्यों के लिए सराहा। उन्होंने कहा कि सभी कार्मिकों के द्वारा वसंतोत्सव-2023 में प्रशंसनीय कार्य किया गया है और सभी की मेहनत से ही यह कार्यक्रम सफल रहा है।

राज्यपाल को दी सिख नववर्ष की बधाई 

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से मंगलवार को राजभवन में विकासनगर से आये सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर सिख नववर्ष की बधाई दी। राज्यपाल ने भी उन्हें चेत संक्रान्त और नानकशाही के 555वें संवत की बधाई व शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने सिख नववर्ष के अवसर पर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने सिख गुरुओं और उनकी शिक्षाओं, बलिदान को याद किया। राज्यपाल ने कहा कि गुरु नानक देव के सबसे महत्वपूर्ण मूलमंत्र एकम ने विश्व और मानवता को एक सूत्र में बांधा। उनकी शिक्षाओं का प्रकाश पूरे विश्व में फैला है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *