जेसीबी के खाई में गिरने से आगरा निवासी चालक की मौत – Bharat Naman

जेसीबी के खाई में गिरने से आगरा निवासी चालक की मौत

चमोली ।  आज दिन में टैया पुल और पिनोला के बीच रोड़ चौड़ीकरण का कार्य रही एचसीसी कम्पनी की जेसीबी/लोडर संख्या UK 14 CA 3285 सड़क से लगभग 30 मीटर नीचे खाई में गिर गयी जिसमें जेसीबी चालक अवधेश पुत्र हरि सिंह निवासी ग्राम जरारी थाना व तहसील फतेहाबाद जिला आगरा उत्तर प्रदेश उम्र करीब 26 वर्ष गम्भीर रुप से घायल हो गया है जिसे थाना गोविन्दघाट पुलिस द्वारा रेस्क्यू कर उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जोशीमठ में भर्ती किया गया है। बाद में घायल व्यक्ति की मौत हो गयी। चमोली पुलिस ने यह जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *