चंपावत दौरे पर सीएम धामी, विकास परियोजनाओं की दी सौगात; कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास – Bharat Naman

चंपावत दौरे पर सीएम धामी, विकास परियोजनाओं की दी सौगात; कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज चंपावत पहुंचे और विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने चंपावत को आदर्श जिला बनाने के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि प्रदेश सरकार जिले के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इस दौरान उन्होंने बार संघ के नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। और साथ ही पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

नागार्जुन पार्क का किया लोकार्पण

अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री नागनाथ वार्ड स्थित नागार्जुन पार्क पहुंचे और पार्क का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद बच्चों से बातचीत की और बच्चों के साथ संवाद कर उनका उत्साहवर्धन भी किया।

चंपावत को आदर्श जिला बनाने पर जोर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चंपावत के विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता चंपावत का समग्र विकास सुनिश्चित करना और क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। मुख्यमंत्री ने विकास परियोजनाओं के माध्यम से जिले में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने और विकास कार्यों को गति देने की प्रतिबद्धता भी दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *