धामी कैबिनेट ने विधायक निधि को बढाकर 5 करोड किया, कैबिनेट मंत्री जोशी ने किया स्वागत – Bharat Naman

धामी कैबिनेट ने विधायक निधि को बढाकर 5 करोड किया, कैबिनेट मंत्री जोशी ने किया स्वागत

गैरसैंण,13 मार्च । मुख्यमंत्री धामी की कैबिनेट ने आज महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए राज्य में विधायक निधि को बढाकर 5 करोड कर दिया है। प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने मीडिया से वार्ता करते हुए इसका स्वागत किया है। उन्होंने बताया कि मंत्रिमंडल की बैठक में विधायकों को मिलने वाली विधायक निधि में बढ़ोतरी की गई है। विधायकों को पूर्व में मिलने वाली विधायक निधि की राशि जो ₹3.75 करोड़ मिलते थे, उसे बढ़ाकर 5 करोड कर दिया गया है।

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि विधायकों द्वारा अपने क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से विधायक निधि को बढ़ाने का अनुरोध किया जा रहा था। मंत्री जोशी ने इस बाबत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मंत्रीमंडल के समस्त सदस्यों का आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *