जोगीवाला में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

एसकेविरमानी / देहरादून। प्रशासन ने शनिवार को जोगीवाला क्षेत्र में अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया । इस दौरान सड़क पर लंबा जाम लग गया। जिससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं पुलिस व्यवस्था बनाकर जाम खुलवाने में जुटी रही।

जानकारी के अनुसार जोगीवाला चौक को चौड़ा करने के लिए प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। जिसके लिए प्रशासन की ओर से कब्जा छोड़ने को लेकर 10 दिन पूर्व कब्जाधारियों को नोटिस थमाया गया था। आज से चिह्नित किए गए अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर चलना शुरू हो गया है। जोगीवाला में अतिक्रमण हटाये जाने की कार्रवाई के चलते डोईवाला में लंबा जाम लग गया। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने कब्जा हटाने के दौरान आमजन एवं वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग का रुख करने की अपील की है।

गौरतलब है कि बीते गुरुवार तक चिह्नित किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए कब्जाधारियों को नोटिस दिया गया था। अब इसे खाली करने की कार्रवाई शुरू हो गई है। लोगों से भी सहयोग की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!