
देहरादून । एमडीडीए केदारपुरम विक्रम वाहन यूनियन के सदस्यों ने मकर संक्रांति के अवसर पर आज श्रद्धालुओं को खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया।
विक्रम यूनियन ने आज मकर संक्रांति पर विक्रम स्टेंड रिस्पना पुल पर खिचड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया ।

इस अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के गढ़वाल संयोजक अनिल बेदी के साथ ही विक्रम यूनियन के अमित बेदी, विजय, छोटू आदि सभी सदस्य मौजूद रहे।