केदारनाथ में दुकानों पर कार्रवाई से नाराज व्यापारी, हेलीपैड पर धरना देकर जताया विरोध – Bharat Naman

केदारनाथ में दुकानों पर कार्रवाई से नाराज व्यापारी, हेलीपैड पर धरना देकर जताया विरोध

केदारनाथ धाम। केदारनाथ धाम में मंदिर मार्ग से अस्थायी दुकानों को हटाने की कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बड़ी संख्या में व्यापारी हेलीपैड पहुंचकर धरने पर बैठ गए। व्यापारियों का कहना है कि इन दुकानों से उनकी रोजी-रोटी जुड़ी हुई है और इन्हें हटाए जाने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो सकता है।

जानकारी के अनुसार, मंदिर मार्ग पर संचालित अस्थायी दुकानों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। शनिवार को प्रशासन की टीम व्यापारियों को हटाने के लिए पहुंची, जिसके विरोध तेज हो गया। नाराज व्यापारी हेलीपैड पर एकत्रित हुए और धरना शुरू कर दिया।

व्यापारियों का कहना है कि लंबे समय से इन दुकानों से स्थानीय लोग अपनी आजीविका चला रहे हैं। ऐसे में दुकानों को हटाने से उनके रोजगार पर सीधा असर पड़ेगा। वहीं, प्रशासन की ओर से व्यापारियों से बातचीत कर स्थिति सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

केदारनाथ धाम में व्यापारियों और प्रशासन के बीच बढ़ता विवाद अब चर्चा का विषय बन गया है। फिलहाल, सभी की नजरें प्रशासन और व्यापारियों के बीच होने वाली बातचीत पर टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *