चारधाम यात्रा 2027 की तैयारियों के तहत उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) ने आठ पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की है। ये नियुक्तियां चारधाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन के ऋषिकेश कार्यालय के लिए की जाएंगी।
भर्ती में नियंत्रक/मुख्य कार्यकारी अधिकारी का एक पद,
तहसीलदार/नायब तहसीलदार का एक पद,
सहायक लेखाकार का एक पद और
यात्रा प्रबंधक के पांच पद शामिल हैं। नियुक्तियां प्रतिनियुक्ति, पुनर्नियुक्ति और नियत वेतन के आधार पर की जाएंगी।इच्छुक अभ्यर्थी उत्तराखंड पर्यटन विभाग की वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदन पत्र 28 अक्टूबर तक स्पीड पोस्ट के माध्यम से निदेशक पर्यटन/मुख्य कार्यकारी अधिकारी, उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद, देहरादून के कार्यालय में भेजना होगा।