उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए BJP का बड़ा ऐलान, दिनेश आर्य को मिला टिकट – Bharat Naman

उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए BJP का बड़ा ऐलान, दिनेश आर्य को मिला टिकट

देहरादून। उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से दिनेश आर्य को प्रत्याशी घोषित किया है। इस सीट पर किसी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया।

नैनीताल के रहने वाले दिनेश आर्य लंबे समय से भाजपा संगठन में सक्रिय हैं।वह राज्य पेयजल अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत रहे हैं। वह नैनीताल के भाजपा जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चे में भी जिम्मेदारी निभाई है।

दिनेश आर्य ने 2022 के विधानसभा चुनाव में नैनीताल सीट से भाजपा के टिकट के लिए दावेदारी की थी। हालांकि, पार्टी ने उस समय सरिता आर्य को उम्मीदवार बनाया था। इसके बाद दिनेश आर्य को सरकार में जिम्मेदारी दी गई।

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने 4 अक्टूबर को उत्तराखंड की राज्यसभा सीट के लिए दिनेश आर्य के नाम की घोषणा की है। उत्तराखंड की यह सीट मौजूदा राज्यसभा सांसद नरेश बंसल का कार्यकाल पूरा होने के कारण रिक्त हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *