108 एंबुलेंस और डायग्नोस्टिक सेवाओं पर मंत्री सुबोध उनियाल के निर्देश – Bharat Naman

108 एंबुलेंस और डायग्नोस्टिक सेवाओं पर मंत्री सुबोध उनियाल के निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने डायग्नोस्टिक सुविधाओं और 108 आपातकालीन एंबुलेंस सेवा को बेहतर बनाने की दिशा में कदम तेज किए हैं। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने बुधवार को अपने शासकीय आवास पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।

बैठक में विभागीय सचिव, स्वास्थ्य महानिदेशक और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रबंध निदेशक समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। प्रदेशभर में संचालित डायग्नोस्टिक सुविधाओं और 108 एंबुलेंस सेवा की मौजूदा स्थिति तथा कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई।

108 एंबुलेंस सेवा को तेज करने पर जोर

स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने अधिकारियों को 108 आपातकालीन एंबुलेंस सेवा का रिस्पॉन्स टाइम कम करने के निर्देश दिए।मंत्री ने स्पष्ट किया कि आपातकालीन परिस्थितियों में समय पर सहायता उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है। इसके लिए अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करनी होगी।

डायग्नोस्टिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर फोकस

बैठक में राज्यभर में उपलब्ध डायग्नोस्टिक जांच सुविधाओं की स्थिति पर भी चर्चा की गई।उन्होंने अधिकारियों से कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ केवल शहरी क्षेत्रों तक सीमित नहीं , बल्कि दूरदराज के इलाकों में रहने वाले नागरिकों को भी समय पर बेहतर इलाज मिलना चाहिए।

दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का लक्ष्य

स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य सुविधाओं, गुणवत्ता में सुधार के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। सरकार का उद्देश्य जरूरत के अनुसार बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि मरीजों को समय पर जांच, आपातकालीन सहायता और उपचार मिल सके।

बैठक में डायग्नोस्टिक सुविधाओं और 108 एंबुलेंस सेवा की कार्यप्रणाली में प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने पर जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *