उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र कल से, स्पीकर ने किया हाउस का निरीक्षण

देहरादून 13 जून| मंगलवार से प्रारंभ हो रहे बजट सत्र की तैयारियों का जायजा लेने के लिए विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने सभा मंडप का निरीक्षण किया| विधानसभा अध्यक्ष ने सभा मंडप के भीतर बैठने की व्यवस्था से लेकर साउंड सिस्टम के बारे में जानकारी अधिकारियों से ली|

      इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा के अधिकारियों से साफ सफाई की व्यवस्था को दुरुस्त रखने एवं गेट पर मास्क एवं सैनिटाइजर रखने की व्यवस्था के लिए निर्देश दिए|वही सदन की गैलरी में लगे शहीद उत्तराखंड आंदोलनकारियों के चित्रों पर नई मालाओं का माल्यार्पण करने के लिए कहा| दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने लाइव चलने वाली सदन की कार्यवाही के संबंध में भी अधिकारियों से जानकारी ली|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!