नगर निगम का बजट न बढाए जाने के विरोध में कांग्रेस पार्षदों का धरना

एसकेविरमानी / ऋषिकेश। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेंद्र रमोला के नेतृत्व में आज कांग्रेस पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने सरकार द्वारा नगर निगम ऋषिकेश के बजट में वृद्धि न करने के विरोध में नगर निगम में सांकेतिक धरना देकर मंत्री व मेयर के खिलाफ नारे बाजी की

इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेंद्र रमोला कहा कि आज दैनिक समाचार पत्रों में ऋषिकेश विधायक व नगरीय विकास व वित्त मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल के बयान से से स्पष्ट हो गया है कि भाजपा शासित नगर निगम विकास कार्यों में फिसड्डी है जहां पिछले पौने चार से भाजपा की मेयर व सर्वाधिक पार्षद वाले ऋषिकेश नगर निगम में क़ाबिज़ हैं वहीं पिछले पंद्रह साल से अधिक ऋषिकेश विधानसभा में विधायक व विधानसभा अध्यक्ष भी भाजपा के यही मंत्री हैं जो अपने ही फिसड्डी होने का ढिंढोरा बडे गर्व के साथ मीडिया में पीट रहे हैं, जबकि विधानसभा ऋषिकेश भी पिछले पंद्रह सालों से विकास कार्यों में अन्य विधानसभाओं से पिछड़ी हुई है कहीं ना कहीं नगर निगम मेयर और विधायक की आपसी खींचतान में ऋषिकेश नगर निगम पिछड़ गया। उन्होंने कहा कि विधानसभा तो पूर्व में पिछड़ी है अब नगर निगम को बजट न मिलने से ऋषिकेश के विकास पर ग्रहण लगाने का काम ये भाजपा के चुने हुऐ नेता कर रहे हैं ।

श्री रमोला ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। चुनाव में बड़े – बड़े वादे करने वाले ये नेता व संगठन आज आपसी लड़ाई में ऋषिकेश नगर निगम सहित ऋषिकेश विधानसभा बदहाली की ओर ले जा चुके हैं । श्रीी रमोला ने मेयर और मंत्री को सलाह देते हुए कहा कि अगर प्रतिस्पर्धा करनी है तो क्षेत्र के विकास कार्यों में  करें ताकि देवभूमि ऋषिकेश को संजीवनी मिल सके और यहां की देवतुल्य जनता को सुविधााएं उपलब्ध हो सकेे।

उन्होंने कहा कि अगर शीघ्र ही बजट नहीं बढ़ाया गया तो कांग्रेस संगठन सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होगा। पार्षद एडवोकेट राकेश सिंह ने कहा पंचम राज्य वित्त आयोग में जहां पूरे प्रदेश के निकायों को बढ़ा हुआ बजट मिला, वहीं ऋषिकेश को एक धेला नहीं बढ़ाया गया, अगर इस बजट में हम छूट गए, तो 5 साल शहर विकास कार्यों में बुरी तरह पिछड़ जाएगा।

इस पंचम राज्य वित्त में जहां हमें वहीं पुराना नगर पालिका वर्ष 17-18 के दौरान वाला बजट ही मिला, जबकि निगम विस्तार के दौरान ऋषिकेश ग्राम सभा, बीरपुर खुर्द ग्राम सभा, क्षेत्र बढ़ा है, तो ट्रिपल इंजन सरकार द्वारा बजट क्यों नहीं बढ़ाया गया। जब अन्य निकायों को 30% से 300% तक अधिक बढ़ा हुआ बजट मिला, तो ऋषिकेश को एक धेला क्यों नहीं, आखिर क्या गुनाह है जो अकेले ऋषिकेश निकाय को छोड़ दिया गया।

पार्षद राधा रमोला ने  विधायक द्वारा पार्षदों को फिसड्डी कहने वाले बयान निंदा करते हुए कहा कि हम लोग अपने क्षेत्रों में अच्छा काम कर रहे हैं और जो भाजपा के पार्षद हैं, क्या वह भी फिसड्डी हैं ।

नगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने कहा कि जहां डोईवाला का बजट तीन सौ पर्सेंट से अधिक बढ़ाया गया क्या ऋषिकेश इस लायक नहीं था कि यहां का भी बजट बढ़ाया जाए और यहां के लोगों को भी विकास की आवश्यकता है यह घोर निंदनीय कार्य है ।

धरने में प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा, प्रदेश सचिव विजय पाल रावत, पार्षद देवेंद्र प्रजापति, पार्षद राधा रमोला, पार्षद जगत नेगी पार्षद भगवान सिंह पंवार,पार्षद विजय लक्ष्मी शर्मा, पूर्व पार्षद मधु मिश्रा, प्यारे लाल जुगरान पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सुमित त्यागी, विक्रम भंडारी, अरविंद जैन, प्रदीप जैन, मदन कुमार शर्मा, जयपाल सिंह, गौरव यादव, राम कुमार भातलिय, प्रवीण जाटव, मुकेश जाटव, अशोक शर्मा, बुरहान अली, राजकुमार मारवाह आदि मौजूद थे ।

Bharat Naman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

https://www.datnung.com |

https://www.sefa-fto.net |

https://www.bumppynews.com |

https://www.ceranika.com |

https://www.ahcasamia.com |

https://www.busineswing.com |

https://busineswing.com/contact-us/ |

https://www.alishayaan.com |

https://tweet.id |

https://tokolampusorot.com |

https://e-casinositesi.com |

https://nikeblazers.us |

https://pandorashops.us |

https://deathmonkey.org |

https://belvederechurchofchrist.org |

https://jogo-fortune-tiger.org |

https://phimsongngu.org |

https://go-movie.org |

https://gokujou-k.com |

https://weirdopayday.co.uk |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

error: Content is protected !!