एम्स में भर्ती लक्सर एसडीएम संगीता कन्नौजिया की हालत चिंताजनक

बीपी लगातार गिर रहा, फेफड़ों में भी इंफेक्शन 

ऋषिकेश। एम्स अस्पताल में भर्ती लक्सर एसडीएम संगीता कन्नौजिया की हालात चिंताजनक बनी हुई है। उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। एम्स ऋषिकेश के जनसम्पर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने यह जानकारी दी। श्री थपलियाल ने बताया कि उनके उपचार में जुटे चिकित्सकों के अनुसार उनका बीपी लगातार गिर रहा है, रक्तचाप को बनाए रखने के लिए दवाएं दी जा रही हैं, साथ ही उनके फेफड़ों में इन्फेक्शन भी पाया गया है। विभिन्न विभागों के चिकित्सक उनके स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!