अगले 24 घंटे में अत्यधिक बारिश की संभावना, सीएम धामी ने की अलर्ट रहने की अपील

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के भीतर पहाड़ी और कुछ मैदानी क्षेत्रों में अत्यधिक वर्षा की संभावना जताई है। चेतावनी को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोग अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

 

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से पीसीएस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों से समय से पहले परीक्षा केंद्र के लिए प्रस्थान करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि आपकी सुरक्षा और परीक्षा दोनों हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!