अलकनंदा का जलस्तर बढ़ा, सुरक्षा कर्मियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश

उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बदरीनाथ धाम में चल रहे रीवर फ्रंट के कार्यों का निरीक्षण किया। डीएम ने शनिवार को मास्टर प्लान की कार्यदायी संस्था पीआईयू को अलकनंदा नदी में जमा मलबा हटाने के लिए नोटिस जारी किया था। अब रविवार से नदी किनारे से मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। वहीं अलकनंदा का जलस्तर कम नहीं हो रहा है। इसको देखते हुए पुलिस, एसडीआरएफ और धाम की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मियों को अलर्ट मोड पर रहने के लिए कहा।

 

बदरीनाथ में रीवर फ्रंट के कार्यों से अलकनंदा संकरी हो गई है। इन दिनों बदरीनाथ धाम के साथ ही उच्च हिमालय क्षेत्रों में दोपहर बाद बारिश हो रही है जिससे अलकनंदा उफान पर बह रही है। बारिश और ग्लेशियर पिघलने से नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। डीएम के निर्देश पर ज्योतिर्मठ के एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बदरीनाथ में रीवर फ्रंट के कार्यों का निरीक्षण किया। अब रविवार से कार्यदायी संंस्था ने नदी किनारे से मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!