पासपोर्ट ऑफलाइन सेवा अचानक बंद, प्रदेश भर से कार्यालय पहुंचे आवेदक खाली हाथ लौटे

पासपोर्ट कार्यालय में सप्ताह में दो दिन मंगलवार व बृहस्पतिवार को ऑफलाइन सेवा के तहत उन आवेदकों की समस्या का समाधान किया जाता था, जो सीधे कार्यालय पहुंचते थे। लेकिन मंगलवार को यह सुविधा अचानक बंद कर दी गई।

पासपोर्ट बनाने के लिए आ रही अड़चनों को दूर करने के लिए प्रदेश भर से क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पहुंचे आवेदकों को खाली हाथ लौटना पड़ा।

कुछ आवेदकों ने बताया, वह सुबह पांच बजे कार्यालय पहुंचे थे। घंटों इंतजार करने के बाद अचानक बताया गया कि ऑफलाइन सेवा को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। इसकी कोई सूचना या मैसेज भी नहीं दिया गया।

ऑफलाइन सेवा को बंद कर दिया गया है। लेकिन सप्ताह में दो दिन मंगलवार और बृहस्पतिवार को 10-10 दिव्यांग व बुजुर्ग आवेदकों को इस सुविधा का लाभ मिलता रहेगा। क्षेत्रीय कार्यालय में उन आवेदकों की समस्या का समाधान किया जाता है, जिनके पासपोर्ट की प्रक्रिया किसी तकनीकी कमियों व खामियों की वजह से पूरी नहीं हो पाती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!