राकेश टिकैत तीन दिवसीय किसान महाकुंभ में 11 साल की सरकार से पूछेंगे 11 सवाल

सोमवार को धर्मनगरी में भारतीय किसान यूनियन के तीन दिवसीय किसान महाकुंभ में शुरू हुए चिंतन शिविर में चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि भाजपा की ओर से  11 सालों में सरकार की नीतियां पूरी तरह से किसान के विरोध में रही हैं। सरकार की ओर से किसानों को धीरे-धीरे खत्म करने की योजना बनाई जा रही है। केंद्र सरकार की ओर से किसानों के आंदोलन के समय किए गए वादों को भी पूरा नहीं किया जा रहा है।

 

उत्तर प्रदेश, हरियाणा और उत्तराखंड में शुगर मिलों की ओर से किसानों के बकाया गन्ने का भुगतान नहीं किया जा रहा है। इकबालपुर शुगर मिल पर तो करोड़ों रुपये किसानों का वर्षों से बकाया चल रहा है।

 

हरियाणा के किसानों का भी करीब 50 करोड़ रुपये बकाया है। पर, सरकार की ओर से गन्ना भुगतान नहीं कराया जा रहा है। जिससे किसानों पर खेतीबाड़ी के लिए भी पैसा नहीं है। । उन्होंने कहा कि किसानों को एकजुट किया जाएगा, ताकि, किसानों की समस्याएं हल हो सकें।

इस मौके पर भाकियू के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी, हरिद्वार जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री, उदय त्यागी, बोबी, जगवीर, दर्शन सिंह देव, पंकज राणा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!