उत्तराखंड में जल्द 13 संस्कृत ग्रामों की शुरुआत होगी। राज्य में संस्कृत के उत्थान के लिए विभिन्न योजनाएं गतिमान हैं। यह जानकारी संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार गैरोला ने सचिवालय स्थित देवेंद्र शास्त्री भवन में आयोजित संस्कृत संभाषण शिविर के समापन समारोह में दी।
उन्होंने कहा कि संस्कृत प्रदेश की द्वितीय राजभाषा है। संस्कृत अकादमी, संस्कृत शिक्षा निदेशालय, संस्कृत शिक्षा परिषद और संस्कृत विश्वविद्यालय अपने-अपने स्तर पर संस्कृत के प्रचार-प्रसार के लिए सक्रिय हैं।