सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन से हाथी की मौत, झाड़ियों में पड़ा मिला हाथी का शव

कोटद्वार से दिल्ली जा रही श्री सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन की टक्कर लगने से रेल ट्रैक क्रॉस कर रहे हाथी की मौत हो गई। रेलवे एवं वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद हाथी का शव दफनाया जाएगा।

 

ट्रेन की टक्कर से हाथी की मौत की जानकारी मिलने पर बिजनौर वन प्रभाग नजीबाबाद की कौड़िया वन रेंज के रेंजर सचिन शर्मा, रेलवे के यातायात निरीक्षक पीके सिंह एवं अन्य रेल व वनकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। हाथी का शव रेल ट्रैक की साइड में झाड़ियों में पड़ा था। समय अधिक होने के कारण हाथी के शव का पोस्टमार्टम संभव नहीं था। बताया गया कि मंगलवार सुबह चिकित्सक दल द्वारा पोस्टमार्टम करने के बाद हाथी का शव दफनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!