सीएम पुष्कर सिंह धामी ने लिब्बरहेड़ी में महाराजा सूरजमल खेल स्टेडियम के निर्माण की घोषणा की। साथ ही सर्की रजवाहे की पटरी मंगलौर से गुरुकुल व लंढौरा बाईपास (हरचंदपुर) के पुल तक पक्की सड़क निर्माण की भी सौगात दी।
सीएम ने कहा कि समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश में पहला राज्य उत्तराखंड है। यह किसी धर्म, पंथ, वर्ग और समाज के खिलाफ नहीं है। दुनिया के सभी प्रमुख मुस्लिम देशों में समान नागरिक संहिता कानून है।
रैली में सीएम ने कहा ने पहले की सरकारें आतंकी हमला होने पर निंदा कर शांत हो जाती थीं, लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आतंकवादियों के ठिकानों को घर में घुसकर मिटाया जा रहा है।