केदारनाथ जा रहे हेलिकॉप्टर की हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग

केदारनाथ धाम के लिए उड़ान भर रहे हेलिकॉप्टर की शनिवार को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग सड़क पर की, जिसका एक वीडियो भी सामने आया है।

रुद्रप्रयाग जनपद के बडासू क्षेत्र में केदारनाथ जा रहा एक हेलिकॉप्टर तकनीकी खराबी के चलते अचानक सड़क पर लैंड हुआ। हेलिकॉप्टर केदारनाथ धाम की ओर जा रहा था, लेकिन रास्ते में आपात स्थिति के कारण पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को बडासू के पास सुरक्षित सड़क पर उतारा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!