हल्द्वानी में ढाई साल की बच्ची ने निगला झुमका, डॉक्टरों ने बचाई जान

हल्द्वानी: शहर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जहां महज ढाई वर्ष की बच्ची ने खेलते समय कान का झुमका ही निगल लिया, जो उसके गले में फंस गया। समय रहते इलाज नहीं मिलने पर बच्ची की जान पर बन भी आई थी, लेकिन डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय (एसटीएच) में दूरबीन विधि (एंडोस्कोपी) से सफल ऑपरेशन कर उसकी जान भी बचा ली गई।

परिजनों ने बताया कि बच्ची ने खेल-खेल में झुमका मुंह में डाल लिया और कुछ ही देर में निगल गई। पहले उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत बिगड़ती देख एसटीएच हल्द्वानी में लाया गया।

ऑपरेशन सफल, बच्ची अब पूरी तरह स्वस्थ
एसटीएच ईएनटी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डा. अचिन पंत ने बताया कि

बच्ची को 26 जून की रात लाया गया था। अगले दिन एंडोस्कोपी द्वारा झुमका गले से सफलतापूर्वक निकाल दिया गया व बच्ची को डिस्चार्ज कर दिया गया है।

डॉक्टर की अपील:
डा. पंत ने माता-पिता से आग्रह किया कि वे छोटे बच्चों को सिक्के, बटन, झुमके जैसे छोटे वस्तुओं से दूर रखें, क्योंकि ये सांस या भोजन की नली में फंसकर जानलेवा भी बन सकते हैं। ऐसी किसी भी स्थिति में तुरंत ही डॉक्टर से संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!