हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मेला नियंत्रण भवन में कांवड़ मेला-2025 की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक भी की। उन्होंने इस बार की यात्रा को “क्लीन एंड ग्रीन यात्रा” के रूप में आयोजित करने के निर्देश भी दिए।
मुख्यमंत्री ने यात्रा मार्गों से अतिक्रमण हटाने, स्वच्छता, सुरक्षा, चिकित्सा और तकनीकी निगरानी को लेकर सख्त निर्देश जारी किए।
उत्तराखंड कांवड़ सेवा एप जल्द होगा लॉन्च
सीसीटीवी, ड्रोन व एआई आधारित ट्रैफिक सिस्टम से होगी निगरानी
हर 1–2 किमी पर मोबाइल टॉयलेट, RO टैंकर और मेडिकल सुविधाएं
यात्रा मार्गों पर ओवररेटिंग व फूड सेफ्टी उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई
मेला अवधि: 11 से 23 जुलाई 2025
क्षेत्र विभाजन: 16 सुपर जोन, 37 जोन और 134 सेक्टर
मुख्यमंत्री ने इसे आगामी अर्धकुंभ का पूर्वाभ्यास मानते हुए व्यवस्थाएं उसी स्तर पर सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं।