12वीं पास बेटियों को नौकरी के लिए सरकार भेजेगी जापान, आवेदन शुरू

ऐसी बेटियां, जिन्होंने 12वीं पास करने के बाद या तो छह माह का जनरल ड्यूटी असिस्टेंट(जीडीए) कोर्स कर लिया हो या जो जापानी भाषा सीखने के प्रति उत्साहित हों। वे सभी इसके लिए आवेदन कर सकती हैं। मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत 12वीं पास बेटियों जिनकी उम्र 19 से 27 वर्ष के बीच हों, उन्हें सरकार का सेवायोजन विभाग सीधे विदेशों में नौकरी दिला रहा है। अब तक कई बेटियां जा चुकी हैं। विभाग अब नए बैच की तैयारी में जुटा है।
आवेदन निशुल्क है। जो विभाग के विदेश रोजगार प्रकोष्ठ की ई-मेल आईडी mccsahaspur@gmail.com पर भेज सकते हैं। चुनी गई बेटियों को विभाग निशुल्क जापानी भाषा का छह माह का कोर्स कराएगा, जिसके लिए आवास-भोजन की व्यवस्था भी सरकार कराएगी। इसके बाद उनके चयन की प्रक्रिया होगी। चयनित बेटियों को जापान में देखभाल संबंधी नौकरी में एक से डेढ़ लाख रुपये वेतन मिलेगा। एएनएम पास बेटियां भी आवेदन कर सकती हैं। जून में विभाग नया बैच शुरू करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!