वाहन चालकों के लिए लक्सर-रुड़की के बीच का सफर अब सुहाना होने जा रहा है। बहादरपुर रेलवे फाटक पर प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण की कवायद अब अंतिम दौर में पहुंच गई है। आरओबी बनने के बाद लक्सर से रुड़की की दूरी घंटों के बजाय मिनटों में तय होगी।
प्रमुख कुंभ, अर्द्धकुंभ, कांवड़ यात्रा और प्रमुख स्नान पर्वों पर हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को भी हाईवे से डायवर्ट कर इसी मार्ग से हरिद्वार भेजा जाता है। लक्सर – रुड़की के मध्य तीन रेलवे क्राॅसिंग पड़ते हैं। इनमें डोसनी फाटक पर आरओबी बन चुका है।
लक्सर और रुड़की के बीच की दूरी लगभग 22 किमी है। सामान्य गति से इस दूरी को तय करने में वाहन चालकों को 30 से 40 मिनट का समय लगता है। आरओबी बनने पर यह दूरी 15 से 20 मिनट में तय होगी।