मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सीएम हेल्पलाइन 1905 की सक्रियता की समीक्षा करते हुए शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद कर फीडबैक लिया।
सीएम ने पिछली बैठक में सभी विभागों को तय समयसीमा में शिकायतों के समाधान के निर्देश दिए थे। अब इन निर्देशों का पालन हुआ या नहीं, यह जानने के लिए उन्होंने आवेदकों से स्वयं बात की।
सभी शिकायतकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके व्यक्तिगत हस्तक्षेप से ही समाधान संभव हो सका। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि जनता की शिकायतों का समाधान तय समय पर और प्रभावी ढंग से होना चाहिए।