केदारनाथ: देश की सबसे कठिन धार्मिक यात्राओं में से एक केदारनाथ धाम यात्रा इस वर्ष आस्था के साथ-साथ अर्थव्यवस्था के लिए भी बेहद लाभकारी भी साबित हो रही है। यात्रा शुरू होने के एक माह के भीतर इससे जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में लगभग ₹200 करोड़ का कारोबार हुआ है।
2 मई को बाबा केदारनाथ के कपाट खुलने के बाद अब तक 7 लाख से अधिक श्रद्धालु धाम पहुंच चुके हैं। इससे होटल, हेली सेवा, घोड़ा-खच्चर, डंडी-कंडी व टैक्सी संचालन जैसे क्षेत्रों को बड़ा आर्थिक लाभ हुआ है:
- होटल कारोबार: ₹100 करोड़
- हेली सेवा: ₹35 करोड़
- घोड़ा-खच्चर सेवा: ₹40.50 करोड़
- डंडी-कंडी: ₹1.16 करोड़
- टैक्सी सेवा: ₹7 करोड़
- GMVN व ध्यान गुफा: ₹3.80 करोड़
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यात्रा न सिर्फ आस्था, बल्कि स्थानीय विकास व रोजगार की रीढ़ बन चुकी है। सरकार यात्रा को सुरक्षित व व्यवस्थित बनाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।