डोलियां पहुंची धाम, 40 कुंतल फूलों से सजाया गया बदरीनाथ धाम

गंगोत्री-यमुनोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद अब बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तैयारी जोरों पर हैं। उद्धव, कुबेर, शंकराचार्य और गुरुड की डोली बदरीनाथ धाम पहुंच गई है।

मंदिर के कपाट कल सुबह 6 बजे श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। मंदिर को 40 कुंतल फूलों से सजाया गया है। धाम में हल्की बारिश का सिलसिला जारी है।

बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके तहत शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी और बदरीनाथ के रावल (मुख्य पुजारी) अमरनाथ नंबूदरी नृसिंह मंदिर से रवाना हुए और दोपहर दो बजे योग ध्यान बदरी मंदिर पांडुकेश्वर पहुंचे।

 

बदरीनाथ मंदिर के कपाट 4 मई को सुबह 6 बजे श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। शुक्रवार को ज्योतिर्मठ नृसिंह मंदिर में सुबह से ही विशेष पूजाएं हुईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!