तृतीय केदार बाबा तुंगनाथ के कपाट छह माह के लिये खुले

तृतीय केदार तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली भूतनाथ मंदिर से अपने मंदिर तुंगनाथ के लिए प्रस्थान करते हुए रात्रि प्रवास के लिए चोपता पहुंच गई थी, जिसके बाद आज शुक्रवार को डोली अपने मंदिर पहुंची। यहां पर शुभ लग्न पर सुबह 10.15 बजे तृतीय केदार तुंगनाथ मंदिर के कपाट खोल दिए गए। बृहस्पतिवार को तृतीय केदार तुंगनाथ की भूतनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई।

इस मौके पर पुजारियों ने सभी धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए आराध्य का श्रृंगार कर आरती उतारी। यहां से सुबह 10 बजे भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली ने भूतनाथ मंदिर की तीन पक्रिरमा करने के बाद अपने मंदिर तुंगनाथ के लिए प्रस्थान किया। इस मौके पर भक्तों ने पुष्प-अक्षत के साथ आराध्य को लाल व पीले वस्त्र भेंट किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!