UKSSSC ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर, 13 अहम भर्तियों की तारीखें तय

 

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने राज्य के युवाओं को बड़ी राहत देते हुए समूह-‘ग’ की 13 महत्वपूर्ण भर्तियों का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। ये सभी परीक्षाएं 17 मई 2025 से शुरू होकर 5 अक्टूबर 2025 तक आयोजित की जाएंगी।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि सभी परीक्षाएं तय तिथियों पर ही आयोजित की जाएंगी और इसके लिए तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं।

“हम प्रयासरत हैं कि भर्ती प्रक्रिया बिना किसी देरी और भ्रामक सूचना के पूरी की जाए, ताकि योग्य अभ्यर्थियों को समय पर अवसर मिल सके।” — हिमांशु कफल्टिया, परीक्षा नियंत्रक, UKSSSC

सभी अभ्यर्थि UKSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विज़िट करते रहें ताकि किसी भी अपडेट से न चूकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!