रजिस्ट्री फर्जीवाड़ा में ED के सामने पेश हुए कांग्रेस नेता विजय सारस्वत, करीब 70 सवालों के साथ ED बरसी

रजिस्ट्री फर्जीवाड़े की जांच में कांग्रेस नेता विजय सारस्वत शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश हुए। उन्होंने ईडी के कई सवालों का सामना किया, जिनमें से कुछ में वह असहज भी नजर आए। हालांकि, अधिकारियों ने अपने सवाल जारी रखे। बताया जा रहा है कि इस फर्जीवाड़े में कुछ और बड़े नाम भी सामने आ सकते हैं।

बता दें कि जुलाई 2023 में रजिस्ट्री फर्जीवाड़ा सामने आया था। शहर की बेशकीमती जमीनों के दस्तावेज फर्जी बनाकर सैकड़ों करोड़ रुपये का घपला किया गया।
इनमें एक मामला क्लेमेंटटाउन क्षेत्र का भी था। इसमें एक जमीन के फर्जी दस्तावेज बनाकर 4.55 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई थी। इसमें भूमाफिया समीर कामयाब, हुमायूं के साथ-साथ कांग्रेस नेता सारस्वत का नाम भी जुड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!