सीएमओ ने अल्ट्रासाउंड सेवा का किया शुभारंभ, अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्थाओ का किया निरिक्षण

नवनियुक्त सीएमओ ने सीएचसी साहिया में अल्ट्रासाउंड सेवा का शुभारंभ किया। उसके बाद अस्पताल का निरीक्षण कर सभी चिकित्सकीय व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने हड्डी रोग विशेषज्ञ और सर्जन की तैनाती की मांग की। सीएमओ ने अपेक्षित कार्रवाई का आश्वासन दिया। उसके बाद सीएमओ ने पीएचसी कालसी का भी निरीक्षण किया।
बृहस्पतिवार को सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा सीएचसी साहिया पहुंचे। उन्होंने अल्ट्रासाउंड कक्ष का रिबन काटकर सेवा का शुभारंभ किया। उसके बाद उन्होंने ओपीडी, प्रसव कक्ष, एक्स-रे कक्ष, फार्मेसी आदि का निरीक्षण। उन्होेंने अमलावा नदी के कटाव से हुए भू-धंसाव से अस्पताल भवन को हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने क्षतिग्रस्त हिस्से पर सुरक्षा दीवार के निर्माण के निर्देश दिए। सीएमओ ने ग्रामीणों को चिकित्सकों के साथ फार्मेसिस्ट, एएनएम, व सफाई कर्मी की तैनाती का भी भरोसा दिलाया।

उसके बाद सीएमओ पीएचसी कालसी पहुंचे। उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण किया। फार्मेसी में दवाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। प्रसव और टीकाकरण की व्यवस्था के बारे में भी पूछा। उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिरी डॉ. प्रदीप उनियाल स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार भसीन, सुरेंद्र सिंह चौहान आदि लोगों ने सीएमओ से अस्पताल में सर्जन व हड्डी रोग विशेषज्ञ की तैनाती की मांग की।

साहिया में निरीक्षण के दौरान एसीएमओ डॉ. दिनेश चौहान, प्रदीप राणा, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विक्रम सिंह तोमर, डॉ. वसीम अहमद, डॉ. नमित पंत, डॉ. पंकज श्रीवास्तव, अमित राणा, हरीश पैन्यूली, लता वर्मा, रूबी सैनी, महिपाल, सुशील बिजल्वाण आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!