उत्तराखंड में सड़क दुर्घटनाएं बढ़ीं, नौ माह में आंकड़ा 1747 पहुंचा

उत्तराखंड में परिवहन विभाग की सख्ती के साथ ही सड़क दुर्घटनाओं का आंकड़ा भी बढ़ गया है। पिछले साल के 1691 हादसों के मुकाबले, इस बार दिसंबर माह तक ही 1747 हादसे दर्ज किए गए। अभी 31 मार्च तक का आंकड़ा आना बाकी है। उधर, परिवहन निगम ने आगामी वित्तीय वर्ष में अपनी कमाई का आंकड़ा 700 करोड़ से ऊपर पहुंचाने के साथ ही रोडवेज बसों की लाइव लोकेशन के लिए जीपीएस लगाने का निर्णय लिया है।

परिवहन विभाग देहरादून, रुद्रपुर, हल्द्वानी, विकासनगर, रुड़की व हरिद्वार में ऑटोमेटेड फिटनेस टेस्टिंग लेन संचालित कर चुका है जबकि टनकपुर की प्रक्रिया चल रही है।
वहीं, पर्वतीय जिलों पिथौरागढ़, अल्मोड़ा व उत्तरकाशी में निर्माण कार्य गतिमान है। पौड़ी में टेस्टिंग स्टेशन के लिए भूमि का चयन और डीपीआर का काम जारी है।
गढ़वाल मंडल में 25 ईवी-चार्जिंग स्टेशन लग चुके हैं। अब कुमाऊं में 41 जगहों पर चार्जिंग स्टेशन की कार्रवाई गतिमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!