उत्तराखंड का नामी बदमाश 17 साल से यूपी में पादरी बनकर छिपा, बदायूं से हुआ गिरफ्तार

पौड़ी पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में दोष सिद्ध फरार आरोपी को 17 साल बाद यूपी के बदायूं से गिरफ्तार किया है।

आरोपी पर पुलिस ने पांच हजार का इनाम भी घोषित किया था। वर्तमान में आरोपी बरेली में पहचान छिपाकर पादरी का कार्य कर रहा था।

पुलिस के मुताबिक 31 दिसंबर 2007 को पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिन्हें अदालत में पेश किया गया। जहां अदालत ने तीनों को छह-छह माह की सजा सुनाई थी। साथ ही पुलिस ने आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट भी लगाया था। इस दौरान कुंवरपाल सिंह निवासी गंगानगरी कॉलोनी, बदायूं रोड, सुभाषनगर बरेली, अपर चोपड़ा डेविडधार पौड़ी गढ़वाल अदालत से जमानत पर रिहा हुआ, इसके बाद से वह लगातार फरार चल रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!