उत्तराखंड सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल किए, कई अधिकारियों को नए विभागों की जिम्मेदारी

उत्तराखंड सरकार ने बुधवार देर रात एक अहम प्रशासनिक reshuffle करते हुए कई अधिकारियों के तबादले और अतिरिक्त कार्यभार की घोषणा की है। इस फेरबदल के तहत कुछ अधिकारियों से पुराने प्रभार हटाए गए हैं, जबकि कुछ को नए विभागों की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बदलाव की प्रमुख बातें:
• हरिचंद सेमवाल से मानवाधिकार आयोग के सचिव का प्रभार वापस ले लिया गया है। वह अब धर्मस्य, संस्कृति और पंचायती राज विभाग के सचिव पद पर बने रहेंगे।
• दीपेंद्र कुमार चौधरी को मानवाधिकार आयोग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
• आशीष भटगांई, जो फिलहाल निदेशक समाज कल्याण हैं, उन्हें अब पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय में निदेशक प्रशासन का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।
• अतर सिंह से गृह विभाग का प्रभार हटाकर उन्हें केवल आवास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
• मो. नासिर को अन्य विभागों से हटाकर अब संयुक्त निदेशक, उत्तराखंड प्रशासन अकादमी नैनीताल बनाया गया है।
• पंकज उपाध्याय, अपर जिलाधिकारी उधमसिंह नगर, को अब जिला विकास प्राधिकरण के सचिव का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।
• दिनेश प्रताप सिंह, अधिशासी निदेशक डोईवाला चीनी मिल, को अब नादेही (उधमसिंह नगर) चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक का भी अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
• कौस्तुभ मिश्र, डिप्टी कलेक्टर और भूमि अधिग्रहण अधिकारी, से जिला विकास प्राधिकरण उधमसिंह नगर का अतिरिक्त प्रभार हटा दिया गया है।
• जितेंद्र कुमार, डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार, को नगर आयुक्त रुड़की का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
• वहीं हरिद्वार के नगर आयुक्त और डिप्टी कलेक्टर, अब सचिव, जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल और महाप्रबंधक, कुमाऊं मंडल विकास निगम बनाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!