विकासनगर: बिजली बिल बकायेदारों पर सख्त हुआ ऊर्जा निगम, नोटिस जारी, संयोजन काटने की कार्रवाई जारी

विकासनगर – बिजली बिलों का भुगतान न करने वाले उपभोक्ताओं पर ऊर्जा निगम ने सख्ती तेज कर दी है। निगम ने बकायेदारों को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, वहीं क्षेत्र में बकाया वसूली और बिजली संयोजन काटने की कार्रवाई भी लगातार जारी है।

विकासनगर उपखंड अधिकारी अरशद अली ने जानकारी देते हुए बताया कि मार्च से क्षेत्र में बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान बड़े बकायेदारों के बिजली कनेक्शन भी रद्द किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अब जिन उपभोक्ताओं ने लगातार बकाया नहीं चुकाया है, उन्हें निगम की ओर से औपचारिक नोटिस भेजे जा रहे हैं। यदि नोटिस मिलने के बाद भी बिलों का भुगतान नहीं किया गया, तो तहसील प्रशासन के माध्यम से राजस्व वसूली की जाएगी।

इस अभियान के दौरान अवर अभियंता बारू चौहान, अमित मित्तल, संजय, दीपक कुमार, विनोद सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
ऊर्जा निगम का कहना है कि उपभोक्ताओं को कई बार समझाने और समय देने के बावजूद लगातार बढ़ते बकायों को अब नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। जल्द ही पूरे विकासनगर क्षेत्र में यह अभियान और भी तेज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!