विकासनगर। बसंत पंचमी के अवसर पर सेपियंस स्कूल हरबर्टपुर और विकासनगर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया।
हरबर्टपुर स्थित स्कूल में कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने “सुर की देवी सरस्वती वर दो” गीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन भी मोह लिया।
इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्या रश्मि गोयल ने बसंत पंचमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को विद्या व ज्ञान की देवी मां सरस्वती से आशीर्वाद प्राप्त करने की प्रेरणा भी दी।
वहीं दूसरी ओर, विकासनगर स्थित सेपियंस स्कूल में भी बसंत पंचमी को लेकर विशेष आयोजन हुआ। यहां छात्रों ने रंग-बिरंगी पतंगें उड़ाकर पर्व की खुशियां मनाईं।
प्रधानाचार्य नवीन तनेजा ने इस मौके पर छात्रों को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं भी दीं। कार्यक्रम में गीता नेगी, अपर्णा शर्मा, उमा पुंडीर, मोनिका शर्मा, कमल, वंदना समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहीं।