कांजी हाउस में गायों की दुर्दशा देख आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे

दो गायों की मौत, कई मरणासन्न अवस्था में 

गुस्साई हिन्दू युवा वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष राधा धौनी कार्यकर्ताओं के साथ कांजी हाउस में डटी

बोली गायों की सुरक्षा की व्यवस्था होने तक यहां से नहीं जाएंगी

देहरादून । स्थानीय केदारपुरम स्थित कांजी हाउस में मौजूद गायों की हालत देखकर आपके रोंगटे खडे हो जाएंगे। उचित देखभाल के अभाव में कांजी हाउस में दो गाय मर चुकी हैं जबकि कई गाय मरणासन्न अवस्था में पडी हैं। सूचना मिलने पर सुबह से कार्यकर्ताओं के साथ कांजी हाउस पर डटी हिन्दू युवा वाहिनी की प्रदेश अध्यक्ष राधा धौनी ने गायों की दुर्दशा पर गहरा रोष प्रकट किया है। उनका कहना है कि जब तक प्रशासन गायों की सुरक्षा की व्यवस्था नहीं करता वे यहां से नहीं जाएंगी। मामले को दैखते हुए पुलिस भी कांजी हाउस पर तैनात है।

आपको बता दें कि केदारपुरम में कुत्तों के अस्पताल के पास ही नगर निगम द्वारा निर्मित कांजी हाउस है। जिसमें बेसहारा पशुओं को रखा जाता है।

हिन्दू युवा वाहिनी की प्रदेश अध्यक्ष राधा धौनी के अनुसार कांजी हाउस में गायों के मरने की सूचना पर आज सुबह कार्यकर्ताओं के साथ पहुंची तो पाया कि गाय बेहद बुरी दशा में हैं। उन्होंने बताया कि दो गाय मर चुकी है। एक तो पिछले बीस दिन से मरी पडी है जबकि सात गाय ऐसी है जो मरणासन्न हालत है। कई की चील कौवे आंख निकाल चुके है।उन्होंने कहा कि गायों को चारा पानी देने की कोई उचित व्यवस्था नहीं है। कांजी में तीन सौ से अधिक बतायी जा रही हैं।

बताया गया है कि मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने भी कांजी हाउस का निरीक्षण किया और वहां की हालत देखकर संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही।

राधा धौनी ने बताया कि जब इस बारे में निगम स्तर पर बात की गयी तो बताया गया कि यहां की गायों की देखरेख कडवा पानी में किसी गौशाला को सुपुर्द कर दी गयी। उन्होंने प्रशासन पर गायों की उचित देखभाल न करने का आरोप लगाया जिससे गायों की यह हालत हो रही है।

उन्होंने चेतावनी दी जब कांजी हाउस में गायों की सुरक्षा और उचित देखभाल की व्यवस्था नहीं होती वे यहां से नहीं जाएंगी। समाचार लिखे जाने कांजी पर हिन्दू युवा वाहिनी के अनेक कार्यकर्ता और आसपास के लोग जमा थे। स्थिति को देखतेे हुुए पुलिस भी तैनात थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

https://www.datnung.com |

https://www.sefa-fto.net |

https://www.bumppynews.com |

https://www.ceranika.com |

https://www.ahcasamia.com |

https://www.busineswing.com |

https://busineswing.com/contact-us/ |

https://www.alishayaan.com |

https://tweet.id |

https://tokolampusorot.com |

https://e-casinositesi.com |

https://nikeblazers.us |

https://pandorashops.us |

https://deathmonkey.org |

https://belvederechurchofchrist.org |

https://jogo-fortune-tiger.org |

https://phimsongngu.org |

https://go-movie.org |

https://gokujou-k.com |

https://weirdopayday.co.uk |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |