
देहरादून । देश की अग्रणी आंखों की सुपर स्पेशलिटी अस्पताल श्रृंखला एएसजी, जिसकी भारत में सबसे बड़ी उपस्थिति है, सोमवारसे देहरादून में अपनी 168वीं शाखा खोली है। इस समूह की देशभर के 83 शहरों में 160 से अधिक शाखाएँ हैं।
देहरादून में ASG नेत्र चिकित्सालय हरिद्वार रोड पर उत्तराखंड राज्य रोडवेज कार्यशाला के सामने, रेस कोर्स में स्थित है। इस सुपर स्पेशियलिटी नेत्र चिकित्सालय में नेत्र से संबंधित सभी जटिल एवं असाध्य रोगों का निदान एवं उपचार चिकित्सकों द्वारा किया जायेगा। एक ही छत के नीचे आंखों से जुड़ी सभी बीमारियों की जांच और इलाज किया जाएगा। इस अस्पताल में मोतियाबिंद, लेसिक, ग्लूकोमा, रेटिनल रोग, ऑकुलोप्लास्टी, कॉर्निया, भेंगापन (अलग-अलग दिशा में देखने वाली आंखें), बाल नेत्र विज्ञान, न्यूरो-नेत्र विज्ञान और अन्य विशेषज्ञता जैसी सेवाएं उपलब्ध हैं। यहां यह बताना आवश्यक है कि अस्पताल पूरे सप्ताह 24X7 कार्य करेगा, जो 24 घंटे आपातकालीन नेत्र उपचार भी प्रदान करेगा, ताकि देहरादूनवासी रविवार को भी नेत्र उपचार करा सके। अस्पताल के डॉक्टरों की टीम में बेहद अनुभवी डॉ. संगीता जैन, डॉ. अंशिका कश्यप, डॉ दानिश इकबाल और डॉ. तुषार गोयल शामिल है।
एएसजी नेत्र अस्पताल श्रृंखला का प्रबंधन एम्स, दिल्ली के पूर्व छात्रों द्वारा किया जा रहा है। एएसजी समूह को 2005 में एम्स के डॉक्टरों डॉ. अरुण सिंघवी और डॉ. शिल्पी द्वारा लॉन्च किया गया था।
एएसजी आई हॉस्पिटल हमेशा से गरीब और जरूरतमंद मरीजों के लिए शिविर आयोजित कर उनका इलाज करने में अग्रणी रहा है।