संगठन की गरिमा बनाए रखना प्रत्येक सदस्य की जिम्मेदारी :निशीथ सकलानी
लगातार तीन वर्ष से सक्रिय सदस्य ही नयी कार्यकारिणी के लिए पात्र
देहरादून। उत्तराखण्ड पत्रकार महासंघ का नववर्ष मिलन कार्यक्रम यहां तहसील चौक स्थित एक होटल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष निशीथ सकलानी ने सदस्यों को नववर्ष, लोहड़ी की बधाई देते हुए सक्रियता के साथ परस्पर समन्वय स्थापित करते हुए उतराखण्ड पत्रकार महासंघ को बेहतर मंच देने की बात कही।
उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन की गरिमा को बनाए रखना प्रत्येक सदस्य की जिम्मेदारी बनती है। आज के समय में संगठनों से जुड़े लोगों का परस्पर संवाद होना बहुत आवश्यक है।
श्री सकलनी ने आगामी नई कार्यकारिणी के चुनाव पर अपनी राय स्पष्ट करते हुए कहा कि संगठन में तीन वर्षो से सक्रिय सदस्य ही नई कार्यकारिणी के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकेगा। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार उम्मीदवार को ही इस बार मौका मिलना चाहिए।
केन्द्रीय अध्यक्ष ने कहा कि नई कार्यकारिणी के चुनाव की प्रक्रिया अगली बैठक में तय की जाएगी । उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में गैर जिम्मेदार पदाधिकारी बर्दाश्त नहीं किये जाएंगे।सकार्यक्रम में सम्मिलित हुए नए पुराने सभी सदस्यों ने कार्यकम में अपने सुझाव दिए।
इससे पहले महासंघ के जिलाध्यक्ष राजीव मैथ्यु व जिला महामंत्री राकेश शर्मा ने सभी सदस्यों का मंच से आह्वान कर उनका स्वागत किया।
इस मौके पर महसंघ के प्रदेश की वरिष्ठ पदाधिकारी बीना उपाध्याय, नरेश रोहिला, प्रदेश संगठन प्रभारी सुशील चमोली,प्रदेश सचिव सुभाष कुमार व प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक गुसाई ने सदस्यों का स्वागत करते हुए अपनी बात रखी।
कार्यक्रम में जिला संगठन मंत्री कृपाल सिंह बिष्ट, जिला कोषध्यक्ष टीना वैश्य, अवधेश नौटियाल व यशराज आनंद के सुझाव को सभी ने सराहा। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष राकेश भट्ट, इंदेश्वरी मामगाईं, राजीव शर्मा व घनश्याम सिंह जोशी, जितेन्द्र नरूला, अनुराधा शर्मा, पूनम सिंह, अमित अमोली,विपिन सिंह,मनीष नैथानी,मुकेश कुकरेती, अरुण पांडे, हेमंत शर्मा,धन सिंह बिष्ट,कैलाश सेमवाल, महावीर सिंह,दिलीप चंद शर्मा, सुशान्त कुमार, भूपेंद्र प्रसाद भट्ट,पवन,मयंक जुगरान,पवन शर्मा,दुर्गेश मिश्रा आदि पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।