बाल कल्याण परिषद ने किया सलोनी रोहिला को पुरस्कृत

ड्राइंग प्रतियोगिता चित्र में कोविड वेक्सीनेशन सेंटर दर्शाने पर मिला इनाम

 जुलाना (जींद)। जिला बाल कल्याण परिषद बाल भवन जींद द्वारा जुलाना कस्बे के स्कूलों में एक ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें देव ऋषि विद्यापीठ वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नंदगढ़ स्कूल को भी आमंत्रित भी किया गया । ड्राइंग प्रतियोगिता में स्कूल की कक्षा 8वी की छात्रा सलोनी रोहिला ने भी भाग लिया जिसमें उसने कोविड 19 की ड्राइंग में वैक्सीनेशन सेंटर को दर्शाया। जिसे प्रभावित जिला बाल कल्याण परिषद ने सलोनी की चित्रकला का चयन किया । सलोनी स्कूल में ड्राइंग अध्यापक  बीजेंद्र रोहिला के मार्गदर्शन में अभ्यास करती है । ड्राइंग प्रतियोगिता में स्कूल के 35 बच्चों ने भाग लिया जिसमें  2 बच्चों का चयन हुआ। इनमें एक  फतेहगढ़ की बेटी सलोनी रोहिलाा शामिल रही ।

सलोनी के पिता  पंकज रोहिला और माता श्रीमती सुमन रोहिला ने बताया हमें हमारी बेटी पर गर्व है जो इतनी छोटी उम्र में हमारा नाम आगे लेकर जा रही है और हमें सलोनी से आशा है की आने वाले समय में माता पिता सहित सम्पूर्ण हरियाणा प्रदेश का नाम रोशन करेंगी ।

जिला बाल कल्याण परिषद बाल भवन जींद में एक भव्य प्रोग्राम का आयोजन किया गया जिसमें बाल कल्याण परिषद, बाल भवन जींद की तरफ से सलोनी को सम्मान के रूप में प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया ।

स्कूल पहुंचने पर देव ऋषि विद्यापीठ वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नंदगढ़ की प्राध्यापिका श्रीमती रीना नरवाल, अध्यापक सत्यनारायण कौशिक, अध्यापक रिंकू, अध्यापिका रीना दलाल, अध्यापक दीपक, अध्यापिका सोनिया अहलावत, अध्यापक परवीन, अध्यापिका सुमन रोहिला सहित अध्यापक विकास शर्मा ने सलोनी की सराहना की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । जींद में सम्मानित होते समय मंच पर जिला बाल कल्याण परिषद से अनिल मालिक और ओम प्रकाश चौहान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!