एसकेविरमानी /ऋषिकेश । मुनि की रेती मधुबन आश्रम में श्री जगन्नाथ यात्रा बड़े ही हर्षोलास से निकाली गई। सुबह मंगल आरती से आरंभ होकर 9:00 बजे भगवान जगन्नाथ बलदेव सुभद्रा मैया सुदर्शन चक्र को रथ पर विराजमान किया गया रथ के आगे झाड़ू लगाया गया। महा आरती हुई सभी भक्तों ने भी सामूहिक आरती करी और यात्रा आरंभ हुई।
रथ यात्रा का शुभारंभ जगतगुरु श्री कृष्णआचार्य महाराज जी श्री ईश्वर दास महाराज जी भारत मंदिर से श्री वत्सल जी महाराज श्री रवि परपन शास्त्री जी श्री मनोज द्विवेदी जी और आश्रम के अध्यक्ष श्री परमानंद दास जी ने सामूहिक रूप से किया।
रथ यात्रा में देश विदेश में स्थानीय लोगों ने बड़े की हर्ल्षोल्ला से भाग लिया। व्यापारी, धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं ने रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहब श्री राधा माधव संगीतकार मंडल गीता भवन गोपाल मंदिर आंध्र आश्रम नेपाली क्षेत्र दरभंगा बिरादरी लायंस क्लब रोटरी क्लब सब ने रथ यात्रा का बड़ा ही भव्य स्वागत किया। रथ यात्रा की समाप्ति पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा रेलवे रोड में रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया गया वहां सबके लिए भंडारा लंगर की व्यवस्था हुई।
रथ यात्रा में ऋषिकेश विधायक वित्त एवं शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, नितिन गुप्ता मानव जौहर, दिनेश कोठारी, प्रतीक कालिया, संदीप गुप्ता नगर पालिका मुनि की रेती के अध्यक्ष रोशन रतूड़ी पूर्व अध्यक्ष की शिव मूर्ति कंडवाल, चंद्रवीर पोखरियाल राजेश सूद, नगर पालिका ऋषिकेश के पूर्व अध्यक्ष दीप शर्मा, हेमकुंड गुराद्वारा के अध्यक्ष नरेन्द्र जीत सिंह बिंद्रा जयेंद्र रमोला शल्लिद्र बिष्ट राकेश मिया वा अन्य लोगों ने भाग लिया