प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित केन्द्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों ने भेजी शुभकामनाएं
प्रदेश के मंत्रियों, विधायकों, अफसरों ने भी दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने सभी का जताया आभार
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्म दिन आज युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर अनेक कार्यक्रम हुए। बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में महाभिषेक किया गया। जन्मदिन पर उन्हें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह सहित तमाम केंद्रीय मंत्रियों, भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
मुख्यमंत्री श्री धामी को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि’आप युवाओं की आकांक्षाओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए उत्तराखंड के विकास के लिए सराहनीय प्रयास कर रहे हैं’। मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री की ओर से मिली शुभकामनाओं के लिए उनका आभार प्रकट करते हुए कहा कि ‘आपके आशीष एवं स्नेहपूर्ण शुभकामनाओं के लिए हृदय की गहराइयों से आभार।’
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में हम उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने हेतु निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के प्रति आपके विशेष लगाव एवं चुनौतियों का सामना करने में आपका सानिध्य मुझे सदैव “सशक्त उत्तराखण्ड” के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु नई ऊर्जा एवं प्रेरणा प्रदान करता है।
गृह मंत्री श्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि ‘देवभूमि के विकास और जनता के कल्याण के लिए आप ऐसे ही निरंतर समर्पित भाव से कार्य करते रहें। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूँ।’
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ‘कर्मठ राजनेता, कुशल वक्ता, देवभूमि उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को
जन्मदिन की हार्दिक बधाई! बाबा श्री केदारनाथ जी की कृपा आप पर बनी रहे।
इसी तरह से वरिष्ठ भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी, केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री श्री गिरिराज सिंह, केंद्रीय मंत्री श्री पीयूष गोयल, केंद्रीय मंत्री श्री प्रह्लाद सिंह पटेल, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल, हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर, मोदी सरकार में जनजातीय मामलों के मंत्री श्री अर्जुन मुंडा, आसाम के मुख्यमंत्री श्री हिमंत बिस्वा, केंद्र सरकार में राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल विजय कुमार सिंह, भानु प्रताप सिंह वर्मा, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उत्तरप्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक, मध्य-प्रदेश सरकार में मंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ हर्ष वर्धन, उत्तरप्रदेश विधान परिषद के सदस्य अशोक कटारिया, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव श्री तरुण चुघ, संगीतकार प्रसून जोशी, उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी श्री दुष्यंत कुमार गौतम, राज्यसभा सांसद विजयपाल सिंह तोमर, राज्यसभा सांसद बिपलव कुमार देब, उत्तराखंड से लोकसभा सन्सद माला राज्य लक्ष्मी शाह, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, अयोध्या से सांसद श्री लल्लू सिंह, सांसद जामयांग त्सेरिंग नामग्याल सहित देशभर के तमाम नेताओं ने उन्हें अपनी शुभकामनाएं भेजी हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर आज उन्हें मुख्यमंत्री आवास एवं मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में प्रदेशभर से आये लोगों ने शुभकामनाएं दी। प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर लोगों द्वारा अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कई स्थानों पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया।
श्री धामी के जन्मदिवस को आज प्रदेशभर में युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किये जा रहे हैं। सुबह से ही मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय के अलावा जहां-जहां पर मुख्यमंत्री इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में पहुँचे वहां लोग उन्हें शुभकामनाएं देते नजर आए। मुख्यमंत्री ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जन्मदिन के मौके पर लोगों का इतना प्यार पाकर वे अभिभूत हैं। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने उनके जन्मदिवस पर शुभकामना प्रेषित करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर #Yuvasankalpdiwas, X पर नंबर 1 पर ट्रेंड करता रहा। सोशल मीडिया साइट पर भी मुख्यमंत्री धामी की लोकप्रियता जमकर देखने को मिली। इस दौरान #Yuvasankalpdiwas के साथ तमाम लोगों ने X पर उन्हें शुभकामनाएं दी जिसके फलस्वरूप यह हैशटैग नंबर 1 पर ट्रेंड करता रहा।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में मंत्रीगणों, विधायकगणों, पार्टी पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर बधाई देते हुए उनके स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना की।
मुख्यमंत्री आवास में प्रशासनिक एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर उन्हें जन्म दिवस की शुभकामनाएं दी।
सूचना महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में सूचना विभाग के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर उन्हें जन्म दिवस की शुभकामनाएं दी।
प्रेमचंद अग्रवाल ने दी शुभकामनाएं
ऋषिकेश । क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके जन्मदिवस पर मुलाकात करके बधाई दी पुष्प गुच्छ और माता की शॉल ओढ़ाकर अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की।इस मौके पर प्रधान सागर गिरी भी उपस्थित रहे।
राजभवन में केक काटा
राजभवन देहरादून ।शनिवार को राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुलाकात की। राज्यपाल ने उन्हें जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना की। जन्मदिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने राजभवन में केक काटा और राज्यपाल का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर, सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, आईजी पुलिस विम्मी सचदेवा रामन, विधि परामर्शी अमित कुमार सिरोही, अपर सचिव स्वाति एस भदौरिया आदि ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

