अन्तरराष्ट्रीय खिलाडी जेवलिन थ्रोवर अमित कटारिया को बेस्ट अचीवर्स अवार्ड

सूरज रोहिला द्वारा / बागपत, उत्तर प्रदेश । उत्तर प्रदेश के जिला बागपत के गोरीपुर जवाहर नगर निवासी अंतराष्ट्रीय जेवलिन थ्रोअर खिलाड़ी और प्रोफेशनल कलाकार अमित कटारिया फरीदाबाद में बेस्ट अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किए गए।

अमित ने बताया उनका चयन एक्सीलेंस एंड विनर इन आर्ट्स पेंटिंग और खेल क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए हुआ था ।

सम्मान समारोह का आयोजन मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड द्वारा फरीदाबाद में 14 जुलाई को किया गया था जिसमें किसी भी क्षेत्र में नाम कमाने वाले लोगों को बेस्ट अचीवर्स अवार्ड सम्मानित किया गया ।

अमित ने  बताया की अभी 28 से 30 मई को एसडीपीएफ द्वारा ग्वालियर में आयोजित 5वीं राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें मैने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जैवलिन थ्रो खेल में रजत पदक जीता था और उस से पहले 25 मई को दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में मुझे दादा साहब फाल्के पुरस्कार से भी नवाजा गया था ।

बता दें की अमित कटारिया 7 से 9 जनवरी 2023 को नेपाल में आयोजित इंडो नेपाल अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता रह चुके हैं । अमित देश भगत विश्वविद्यालय पंजाब से एक पेशेवर कलाकार एमएफए के रूप में अध्ययन कर रहे हैं और स्कूल के समय से ही खेलों में अपनी रुचि दिखा रहे हैं ।

अमित ने कहा मुझे कला के लिए बनाने वाले देबिंदु सरकार मेरे स्कूल के एआरटी शिक्षक हैं जो मुझे कला का बुनियादी से मध्यम कौशल प्रदान करते हैं जो मुझे ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए प्रेरित करते हैं । यति दत्त, अरविंदर कुमार, हरपाल सर और देश भगत विश्वविद्यालय से मेरे प्रोफेसर हैं जो मुझे कला के उन्नत स्तर तक लेकर गए । मैंने उनके मार्गदर्शन में कई राष्ट्रीय, जिला, विश्वविद्यालय स्तर पर जीत हासिल की है । मेरे सहयोगी मित्र, परिवार, उन्होंने भी मेरी कला में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।

मेरे खेल प्रशिक्षकों ज्योति बिस्ट, अनीश शर्मा, धीरज जोशी, रवि लोधी के मार्गदर्शन में वे मुझे खेल के बुनियादी से लेकर उन्नत स्तर के कौशल प्रदान करते हैं और मुझे खेल व्यक्तित्व के लिए प्रशिक्षित करते हैं ।

बेस्ट अचीवर्स अवार्ड आयोजक मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड से सी पी यादव भारत के सर्वश्रेष्ठ भ्रमवादी जादूगर हैं । अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित जादूगर सी पी यादव ने कलर्स चैनल पर इंडियाज गॉट टैलेंट टीवी शो में अपना सबसे खतरनाक फायर एस्केप जादू का प्रदर्शन किया था । उन्होंने दुनिया भर के लाखों दर्शकों को स्वच्छ और वैज्ञानिक मनोरंजन से संतुष्ट किया है ।

खेल संस्था एसडीपीएफ से खेल आयोजक सतीश राणा और सोनू भगैल ने अमित की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए मंगल कामनाएं की ।

पिता श्री मनोज कुमार ने कहा की हमें हमारे बेटे अमित पर गर्व है जो लगातार मेहनत करके अपने राज्य और देश का नाम रोशन कर रहे हैं और अब बेस्ट अचीवर्स अवार्ड से भी सम्मानित किए गए हैं जो हमारे लिए बेहद खुशी की बात है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!